शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) की चुकता शेयर पूँजी में इस कारण हुई बढ़त

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) की चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 513.99 करोड़ रुपये की हो गयी है।

ऐक्सिस बैंक की शेयर पूँजी 02 रुपये प्रति वाले 42,315 इक्विटी शेयर आवंटित करने के कारण हुई है, जिन्हें बैंक ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत आवंटित किया। इससे पहले ऐक्सिस बैंक ने 31 दिसंबर को 2 रुपये मूल कीमत वाले ही 5,250 इक्विटी शेयर आवंटित किये थे।
उधर बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर 637.45 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 635.50 रुपये के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान यह 653.90 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का शिखर है। अंत में यह 13.45 रुपय या 2.11% की मजबूती के साथ 650.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 1,67,275.09 करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों में बैंक के शेयर का उच्चतम स्तर 676.90 रुपये और निचला स्तर 477.50 रुपये रहा है। गौरतलब है कि आज आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई के साथ ही ऐक्सिस बैंक जैसे बैंक शेयरों से काफी सहारा मिला। आज सेंसेक्स 130.77 अंक या 0.36% की वृद्धि के साथ 35,980.93 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!