शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा इलेक्सी (Tata Elxsi) के तिमाही मुनाफे और आमदनी में वृद्धि

वर्ष दर वर्ष आधार पर 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टाटा इलेक्सी (Tata Elxsi) के मुनाफे में 5.1% की वृद्धि दर्ज की गयी।

2017 की समान अवधि में 62.76 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 65.99 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया। लाभ में इजाफा इसकी शुद्ध आमदनी में बढ़त से हुआ, जो कि 345.53 करोड़ रुपये से 17.8% अधिक 407.01 करोड़ रुपये रही।
वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर देखें तो टाटा इलेक्सी के मुनाफे में 19.7% की गिरावट आयी है, जबकि आमदनी केवल 1% बढ़ी है। सालाना आधार पर टाटा इलेक्सी का अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एबिटा 93.48 करोड़ रुपये से 10.5% की बढ़त के साथ 103.32 करोड़ रुपये रहा।
टाटा इलेक्सी की सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और सेवा आमदनी में 1.5% और सिस्टम एकीकरण और समर्थन सेवा आमदनी में 47.1% की बढ़ोतरी हुई है।
उधर बीएसई में टाटा इलेक्सी का शेयर 979.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 974.00 रुपये के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान यह 990.50 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। अंत में यह 5.90 रुपय या 0.60% की कमजोरी के साथ 973.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,061.68 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों में टाटा इलेक्सी के शेयर का उच्चतम स्तर 1,491.75 रुपये और निचला स्तर 926.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!