शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) का निदेशक मंडल करेगा शेयर बायबैक पर विचार

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) एक बार फिर से इक्विटी शेयर वापस खरीदने जा रही है।

11 जनवरी को इन्फोसिस के निदेशक मंडल की बैठक होगी, जिसमें इक्विटी शेयर वापस खरीदने पर विचार किया जायेगा। बता दें कि उस बैठक में विशेष लाभांश के भुगतान और पूँजी आवंटन नीति लागू करने पर भी विचार किया जायेगा।
गौरतलब है कि पिछले महीने ही खबर आयी थी कि इन्फोसिस 1.6 अरब डॉलर के शेयर बायबैक प्रस्ताव पर विचार कर सकती है। खबर में कहा गया था कि इन्फोसिस अपने शेयर के मौजूदा भाव के मुकाबले 20-25% अधिक प्रीमियम पर शेयरों की वापस खरीद कर सकती है। इस संबंध में जनवरी में कंपनी की ओर से कोई निर्णय लिये जाने की संभावना जतायी गयी थी, जो अब पूरा होता दिख रहा है।
इस खबर का इन्फोसिस के शेयर पर आज सकारात्मक असर पड़ा है। बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 669.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 684.90 रुपये पर खुल कर 689.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयरों में 6.60 रुपये या 0.99% की मजबूती के साथ 676.45 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर इन्फोसिस की बाजार पूँजी 2,95,539.03 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!