शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बसों की आपूर्ति के लिए ठेका मिलने से चढ़ा अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) का शेयर

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के शेयर में करीब 1.50% की मजबूती देखने को मिल रही है।

हिंदुजा ग्रुप (Hinduja Group) की अशोक लेलैंड को सड़क परिवहन संस्थान, चेन्नई (Institute of Road Transport, Chennai), उत्तर प्रदेश राज्य रोडवेज परिवहन निगम (Uttar Pradesh State Roadways Transport Corporation) और चंडीगढ़ परिवहन उपक्रम (Chandigarh Transport Undertaking) से 2,580 बसों की आपूर्ति का ठेका मिला है।
अशोक लेलैंड ने घोषणा की है कि सभी बसों की मार्च 2019 से पहले ही आपूर्ति की जा सकती है।
बस ठेका मिलने से अशोक लेलैंड के शेयर को सहारा मिलता दिख रहा है। बीएसई में वाहन कंपनी का शेयर 94.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 96.90 रुपये पर खुल कर 97.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। पौने 11 के करीब कंपनी के शेयरों में 1.45 रुपये या 1.54% की मजबूती के साथ 95.85 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में अशोक लेलैंड के शेयर का सर्वाधिक भाव 167.50 रुपये और निचला स्तर 92.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!