शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इस खबर से 6% से अधिक उछला एजीसी नेटवर्क्स (AGC Networks) का शेयर

एजीसी नेटवर्क्स (AGC Networks) के शेयर में 6% से ज्यादा की मजबूती दिख रही है।

दरअसल एजीसी नेटवर्क्स की सहायक कंपनी ने अमेरिका में स्थित ब्लैक बॉक्स कॉर्प (Black Box Corp) का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। ब्लैक बॉक्स एक प्रमुख डिजिटल सॉल्युशंस प्रदाता कंपनी है।
एजीसी नेटवर्क्स ने कहा है कि ब्लैक बॉक्स के जुड़ जाने से छह महाद्वीपों में 25 से अधिक देशों में कंपनी का विस्तार होगा। साथ ही एजीसी की आमदनी में करीब 60 करोड़ डॉलर का इजाफा होगा, जिससे इसकी कुल आमदनी 75 करोड़ डॉलर से अधिक हो जायेगी। इसके अलावा विश्व भर में एजीसी नेटवर्क्स के क्लाइंटों की संख्या भी 4,000 से अधिक हो जायेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में एजीसी नेटवर्क्स का शेयर 104.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 107.60 रुपये पर खुल कर 113.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 11 के करीब कंपनी के शेयरों में 6.65 रुपये या 6.35% की मजबूती के साथ 111.40 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 142.00 रुपये और निचला स्तर 46.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!