शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यस बैंक (Yes Bank) ने एमडी और सीईओ पद के लिए अंतिम नामों पर लगायी मुहर

यस बैंक (Yes Bank) के निदेशक मंडल ने बुधवार को हुई अपनी बैठक प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया है।

अब बैंक की ओर से अंतिम नामों की सूची गुरुवार 10 जनवरी को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को भेजी जायेगी। यस बैंक ने एमडी और सीईओ के लिए उम्मीदवारों का चयन तो कर लिया है, मगर नामों की घोषणा आरबीआई की मंजूरी मिलने के बाद की जायेगी।
यस बैंक ने कहा है कि इन नामों का चुनाव खोज एवं चयन समिति और नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति की सिफारिशों के आधार पर किया गया है।
दूसरी तरफ आज यस बैंक के शेयर में गिरावट का रुख दिख रहा है। बीएसई में यस बैंक का शेयर 186.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 188.00 रुपये पर खुल कर 185.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। साढ़े 11 के करीब बैंक के शेयरों में 0.40 रुपये या 0.21% की हल्की गिरावट के साथ 186.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में यस बैंक के शेयर का सर्वाधिक भाव 404.00 रुपये और निचला स्तर 147.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!