शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में गिरावट के बीच 3% से ज्यादा चढ़ा इंडियन ह्यूम पाइप (Indian Hume Pipe) का शेयर

आज इंडियन ह्यूम पाइप (Indian Hume Pipe) का शेयर 3% से ज्यादा वृद्धि के साथ बंद हुआ।

इंडियन ह्यूम पाइप को 198.77 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी को यह ठेका आंध्र प्रदेश पेयजल आपूर्ति निगम (Andhra Pradesh Drinking Water Supply Corporation) से विजयनगरम जिला, आंध्र प्रदेश में पेयजल आपूर्ति परियोजना का निर्माण करने के लिए मिला है। परियोजना पूरी की जाने की समयावधि 24 महीने है।
इसी खबर का आज कंपनी के शेयर पर सकारात्मक असर देखने को मिला। बीएसई में इंडियन ह्यूम पाइप का शेयर 354.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 350.05 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 370.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। अंत में यह 11.00 रुपये या 3.11% की मजबूती के साथ 365.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ। बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 442.00 रुपये और निचला स्तर 220.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!