शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो कल इस खबर के कारण उछला एवरेडी इंडस्ट्रीज (Eveready Industries) का शेयर

शुकवार को एवरेडी इंडस्ट्रीज (Eveready Industries) के शेयर में 13% से ज्यादा की मजबूती आयी।

कल खबर आयी थी कि विश्व की सबसे बड़ी चाय उत्पादक विलियमसन मेगोर (Williamson Magor), जो कि एवरेडी की प्रमोटर भी है, कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच रही है।
विलियमसन मेगोर की एवरेडी में 45% हिस्सेदारी है, जिसमें यह कुछ ही अपने पास रखेगी। हालाँकि अभी यह साफ नहीं है कि विलियमसन मेगोर नियंत्रक हिस्सेदारी रखेगी या नहीं।
खबरों के अनुसार कंपनी ने एवरेडी की हिस्सेदारी बेचने के लिए कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) को खरीदार ढूँढने की जिम्मेदारी भी दी है।
बीएसई ने इस खबर के संबंध में एवरेडी से सफाई माँगी थी। जवाब में एवरेडी ने कहा है कि कंपनी सेबी के नियमों का पालन करते हुए सही समय पर हर जरूरी जानकारी देगी। बता दें कि एवरेडी देश की प्रमुख बैटरी और टॉर्च निर्माता कंपनी है।
बीएसई में शुक्रवार को एवरेडी का शेयर 23.70 रुपये या 13.06% की तेजी के साथ 205.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव कंपनी की बाजार पूँजी 1,491.54 करोड़ रुपये है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 465.00 रुपये तक चढ़ा और 175.50 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!