शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यस बैंक (Yes Bank) ने ब्रह्म दत्त को किया गैर-कार्यकारी अंशकालिक अध्यक्ष नियुक्त

निजी क्षेत्र के चौथे सबसे बड़े बैंक यस बैंक (Yes Bank) ने ब्रह्म दत्त (Brahm Dutt) को बोर्ड का गैर-कार्यकारी अंशकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया है।

दत्त इस पद पर 04 जुलाई 2020 तक बने रहेंगे। यस बैंक को ब्रह्म दत्त की नियुक्ति के लिए आरबीआई (RBI) की भी मंजूरी मिल गयी है।
बता दें कि स्वतंत्र निदेशक के रूप में दत्त यस बैंक के बोर्ड में जुलाई 2013 से शामिल हैं। पिछले करीब साढ़े 5 सालों में वे बैंक के बोर्ड की लगभग सभी उप-समितियों में भी रहे हैं। साथ ही वे इस समय बैंक की नामांकन और पारिश्रमिक समिति के प्रमुख भी हैं।
37 सालों तक भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में रहे दत्त सेवानिवृत्त होने के पहले केंद्र और कर्नाटक सरकार में कई अहम पदों पर रहे हैं। उन्होंने साढ़े 3 से अधिक वर्षों तक कैबिनेट सचिवालय और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सचिव के रूप में भी काम किया।
इससे पहले बीते बुधवार को यस बैंक के निदेशक मंडल ने प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया था। बैंक की ओर से अंतिम नामों की सूची गुरुवार 10 जनवरी को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को भेजी गयी। बैंक ने एमडी और सीईओ के लिए उम्मीदवारों का चयन तो कर लिया, मगर नामों की घोषणा आरबीआई की मंजूरी मिलने के बाद की जायेगी।
उधर बीएसई में शुक्रवार को यस बैंक का शेयर 2.75 रुपये या 1.47% की गिरावट के साथ 183.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव बैंक की बाजार पूँजी 42,535.03 करोड़ रुपये है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में बैंक का शेयर 404.00 रुपये तक चढ़ा और 147.00 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!