शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) को मिला 565 करोड़ रुपये का ठेका

प्रमुख सरकारी कंपनियों में से एक बीएचईएल (BHEL) को 565 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका सिंगरेनी कोलियरीज से तेलंगाना में 129 मेगावाट सौर फोटोवोल्टिक (Solar Photovoltaic) विद्युत संयंत्र स्थापित करने के लिए प्राप्त हुआ है। बता दें कि सौर फोटोवोल्टिक विद्युत संयंत्र के लिए बीएचईएल को मिला यह अब तक का सबसे बड़ा ठेका है।
संयंत्रों की स्थापना तेलंगाना में चार स्थानों पर की जायेगी। इनमें रामागुंडम (50 मेगावाट), येलांडु (39 मेगावाट), मनुगुरु (30 मेगावाट) और पेगाडापल्ली (10 मेगावाट) शामिल हैं। इसके साथ ही बीएचईएल का सौर पोर्टफोलिओ 710 मेगावाट से अधिक का हो गया है। गौरतलब है कि बीएचईएल के पास सौर फोटोवोल्टिक उत्पादों में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है।
दूसरी तरफ बीएसई में बीएचईएल का शेयर 68.60 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 69.15 रुपये पर खुला। 67.65 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद पौने 1 बजे के करीब यह 0.50 रुपये या 0.73% की हल्की कमजोरी के साथ 68.10 रुपये के भाव पर चल रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 108.00 रुपये तक चढ़ा और 61.55 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!