शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) : नयी वैगनआर (WagonR) की बुकिंग शुरू

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपने प्रमुख मॉडल वैगनआर (WagonR) के नये संस्करण की बुकिंग शुरू कर दी है।

उपभोक्ता देश भर में मारुति के अधिकृत डीलर नेटवर्क के जरिये 14 जनवरी से 11,000 रुपये में नयी वैगनआर 2019 की बुकिंग कर सकते हैं।
उपभोक्ता मारुति सुजुकी की वेबबसाइट के माध्यम से भी वैगनआर के नये मॉडल की बुकिंग कर सकते हैं। गौरतलब है कि वैगनआर का नया मॉडल 23 जनवरी को पेश किया जायेगी।
'बिग नयी वैगनगार' में 1 लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प के साथ 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें कंपनी ने स्वचालित गियर का विकल्प भी दिया है।
मारुति के मुताबिक नयी वैगनआर को सुजुकी की पाँचवीं जनरेशन हीयरटेक्स (HEARTECT) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिससे कार स्थिर, मजबूत और सुरक्षित रहेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 7,319.80 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 7,311.00 रुपये पर खुला। 7,376.75 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद पौने 3 बजे के करीब मारुति सुजुकी के शेयरों में 41.75 रुपये या 0.57% की बढ़ोतरी के साथ 7,361.55 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 9,922.85 रुपये तक चढ़ा और 6,501.65 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!