शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सहकारी समिति के पूर्व प्रबंधक की गिरफ्तारी पर इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) ने दी सफाई

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) का शेयर 2% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ।

खबरों के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने एक सहकारी समिति के पूर्व प्रबंधक मच्छिंद्र खाडे को गिरफ्तार किया है। खाडे पर 2,000 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने और फिर भारत एवं विदेशों में कई शेल कंपनियों का उपयोग करके मनी लॉन्ड्रिंग के लिए इस पूँजी को हांग-कांग में बैंकों तक पहुँचाने का आरोप है। आरोपी रेणुकामाता बहु-राज्य सहकारी शहरी क्रेडिट सोसाइटी में प्रबंधक था। शुरुआती छानबीन में इंडसइंड बैंक की मुम्बई में स्थित ओपेरा हाउस शाखा से भी लेन-देन की बात सामने आयी है।
इस पर सफाई देते हुए बैंक ने कहा है कि ये 5-6 वर्ष पुराने मामले हैं (जिनमें कई बैंक शामिल हैं), जहाँ स्वयं इंडसइंड बैंक ने 2013-14 में नियमित रूप से आवश्यक नियामक रिपोर्ट की थी। इसके अलावा 2015 में प्रवर्तन निदेशालय के साथ समन्वय के बाद पुलिस रिपोर्ट भी दर्ज की थी। इन लेन-देनों से बैंक का कोई संबध नहीं है और न ही बैंक को इन लेन-देन से कोई नुकसान हुआ है।
बीएसई में इंडसइंड बैंक का शेयर 1,515.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 1,510.00 रुपये पर खुला, जो कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर भी रहा। अंत में यह 31.35 रुपये या 2.07% की कमजोरी के साथ 1,484.05 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। पिछले 52 हफ्तों में बैंक का शेयर 2,037.90 रुपये तक चढ़ा और 1,333.90 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!