शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सास्केन टेक्नोलॉजीज (Sasken Technologies) ने अमेरिका में खोला नया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

बेंगलुरु में स्थित प्रमुख तकनीक कंपनी सास्केन टेक्नोलॉजीज (Sasken Technologies) ने अमेरिका में नया अत्याधुनिक ऑटोमोटिव सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोला है।

कंपनी का नया ऑटोमोटिव सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अमेरिका के मध्यपूर्वी राज्य मिशिगन के सबसे बड़े शहर डेट्रॉयट में स्थित है।
सास्केन टेक नये सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के जरिये उन्नत चालक सहायता प्रणाली, एकीकृत कॉकपिट प्रणाली, इन-कार इन्फोटेनमेंट और टेलीमैटिक्स जैसे क्षेत्रों में नेक्स्ट-जेन के सम्बद्ध वाहनों के लिए अत्याधुनिक सॉल्युशंस विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।
बता दें कि सास्केट टेक्नोलॉजीज वैश्विक उपभोक्ताओं को उत्पाद इंजीनियरिंग और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सेवाएँ प्रदान करती है।
बीएसई में सास्केन टेक का शेयर 673.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 679.30 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 679.35 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा है। सवा 11 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 1.65 रुपये या 0.24% की मजबूती के साथ 675.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। बता दें कि इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,196.97 करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 1,140.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 611.50 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!