शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इस खबर के कारण 2% से अधिक चढ़ा सुवेन लाइफ (Suven Life) का शेयर?

दवा कंपनी सुवेन लाइफ (Suven Life) के शेयर में 2% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

दरअसल कंपनी को दो अलग-अलग देशों में 1-1 पेटेंट मिला। इसी खबर का कंपनी के शेयर पर सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।
सुवेन लाइफ एक उत्पाद पेटेंट ऑस्ट्रेलिया और दूसरा उत्पाद पेटेंट सिंगापुर में मिला है। सुवेन लाइफ को ये दोनों ही पेटेंट न्यूरोडेगेनेरेटिव से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए नयी रासायनिक दवाओं के लिए प्राप्त हुए हैं। कंपनी को ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर में मिले पेटेंटों की वैधता 2036 तक है।
बीएसई में सुवेन लाइफ का शेयर 219.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 221.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 226.20 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। 11.20 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 4.75 रुपये या 2.17% की मजबूती के साथ 223.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 337.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 163.30 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!