शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) को मिली यूएसएफडीए (USFDA) से चार टिप्पणियाँ

प्रमुख दवा कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) को अमेरिकी दवाई नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने इसके आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में स्थित फॉर्मुलेशंस संयंत्र के लिए चार टिप्पणियाँ दी हैं।

यूएसएफडीए ने डॉ रेड्डीज के इस सयंत्र के निरीक्षण के बाद टिप्पणियाँ जारी की हैं। मगर दवा कंपनी ने निरीक्षण तिथि की जानकारी नहीं दी है।
नियमानुसार कंपनी को 4 टिप्पणियों सहित फॉर्म 483 सौंपा गया है। बता दें कि यूएसएफडीए से टिप्पणी प्राप्त करने वाली कंपनी को 15 दिनों में सुधारात्मक और निवारक कार्य योजना के साथ लिखित में जवाब देना होता है।
इस खबर से डॉ रेड्डीज के शेयर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर 2,591.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज गिरावट के साथ 2,569.50 रुपये पर खुला, जो अभी तक के सत्र में शेयर का निचला स्तर रहा है। बीच-बीच में डॉ रेड्डीज में थोड़ी खरीदारी देखने को मिली, जबकि 12 बजे के बाद से यह मजबूत स्थिति में है।
12.35 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 17.05 रुपये या 0.66% की बढ़ोतरी के साथ 2,609.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं।
वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में डॉ रेड्डीज का शेयर 2,745.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 1,888.00 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!