शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियन ग्रेनिटो (Asian Granito) के शेयर 8% की जोरदार उछाल

फर्श टाइल निर्माता कंपनी एशियन ग्रेनिटो (Asian Granito) के शेयर में आज करीब 8% की तेजी देखने को मिल रही है।

दरअसल खबरों के अनुसार जीएमओ इमर्जिंग डीओएम अपॉर्च्युनिस्टीज फंड (GMO Emerging Dom Opportunities Fund) ने बीएसई (BSE) पर कंपनी के 3,21,523 शेयरों को 130.09 रुपये प्रति की दर से बेच दिया है। 3,21,523 शेयर एशियन ग्रेनिटो की करीब 1.07% इक्विटी हिस्सेदारी के बराबर हैं।
बीएसई में एशियन ग्रेनिटो का शेयर 148.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 150.10 रुपये पर खुला और अभी तक के सत्र में 162.50 रुपये तक उछला है। 12.50 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 11.90 रुपये या 7.99% की बढ़ोतरी के साथ 160.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 483.96 करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में एशियन ग्रेनिटो का शेयर 609.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 130.00 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!