शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक करेगी रूलट्रॉनिक्स सिस्टम्स की भारतीय, यूके और अमेरिकी इकाइयों का अधिग्रहण

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की आईटी इकाई लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक (Larsen & Toubro Infotech) ने रूलट्रॉनिक्स सिस्टम्स (Ruletronics Systems) के साथ 74.8 लाख डॉलर का समझौता किया है।

करार के तहत लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक रूलट्रॉनिक्स सिस्टम्स की तीन इकाइयों की अधिग्रहण करेगी, जिनमें रूलट्रॉनिक्स (यूके), रूलट्रॉनिक्स सिस्टम्स (यूएस) और रूलट्रॉनिक्स सिस्टम्स (भारत) शामिल हैं।
रूलट्रॉनिक्स एक बुटीक पेगा परामर्श कंपनी है और इसके उपभोक्ता बैंकिंग, बीमा, हेल्थकेयर और खुदरा क्षेत्रों में हैं। वित्त वर्ष 2017-18 में रूलट्रॉनिक्स की कुल आमदनी 33.5 लाख डॉलर रही थी।
रूलट्रॉनिक्स के अधिग्रहण से लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक की तेजी से बढ़ रहे डिजिटल व्यापार में स्थिति मजबूत होगी। इस सौदे के 8 हफ्तों में पूरा होने की संभावना है।
उधर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक का शेयर 1,768.15 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़ोतरी के साथ 1,772.05 रुपये पर खुल अभी तक के कारोबार में 1,794.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब पौने 12 बजे यह 21.20 रुपये या 1.20% की मजबूती के साथ 1,789.35 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!