शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : भारती इन्फ्राटेल, रिलायंस कम्युनिकेशंस, इंटरग्लोब एविएशन, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज और आईडीबीआई बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें भारती इन्फ्राटेल, रिलायंस कम्युनिकेशंस, इंटरग्लोब एविएशन, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज और आईडीबीआई बैंक शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - यस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बायोकॉन, हैटसन एग्रो, रिलायंस पावर, इडेलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, सिन्टेक्स इंडस्ट्रीज, कोलगेट पामोलिव, भारत बिजली, आईसीआरए, पंजाब केमिकल्स, जी मीडिया, सनटेक रियल्टी, क्वेस कॉर्प, पीवीआर, वीएसटी इंडस्ट्रीज, पाइजर, एम्फैसिस, न्यूजेन टेक, स्टरलाइट टेक, एनआईआईटी
भारती इन्फ्राटेल - तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 599.8 करोड़ रुपये से बढ़ कर 648.4 करोड़ रुपये हो गया।
तेजस नेटवर्क्स - सालाना आधार पर तिमाही मुनाफा 30.14 करोड़ रुपये से बढ़ कर 32.84 करोड़ रुपये हो गया।
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स - कंपनी को भारत डायनामिक्स से 12.99 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
रिलायंस कम्युनिकेशंस - 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी को 238 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
पिडिलाइट इंडस्ट्रीज - सालाना आधार पर कंपनी का तिमाही मुनाफा 239 करोड़ रुपये से घट कर 219.5 करोड़ रुपये रह गया।
यूनाइटेड स्पिरिट्स - यूनाइटेड स्पिरिट्स का मुनाफा 134.7 करोड़ रुपये से बढ़ कर 192.4 करोड़ रुपये रहा।
आईडीबीआई बैंक - एलआईसी द्वारा आईडीबीआई बैंक में महत्वपूर्ण पूँजी निवेश के बाद मूडीज ने इसके विभिन्न उपकरणों में रेटिंग बढ़ायी।
इंटरग्लोब एविएशन - तिमाही मुनाफा 762 करोड़ रुपये से घट कर 190.9 करोड़ रुपये रह गया। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!