शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) की राइट्स इश्यू के जरिये 25,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के निदेशक मंडल ने 25,000 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू को हरी झंडी दिखायी है।

राइट्स इश्यू में कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों को इक्विटी शेयर या/और इक्विटी शेयरों में परिवर्तनीय कोई अन्य प्रतिभूतियाँ जारी की जायेंगी। बता दें कि इश्यू में कंपनी के प्रमोटर शेयरधारक वोडाफोन ग्रुप 11,000 करोड़ रुपये और आदित्य बिड़ला ग्रुप 7,250 करोड़ रुपये का योगदान करेंगे।
जानकारों का मानना है कि राइट्य इश्यू के माध्यम से पूँजी जुटा कर वोडाफोन आइडिया की योजना रिलायंस जियो का मुकाबला करने की है। इस समय वोडाफोन आइडिया में वोडाफोन की 45.1%, आदित्य बिड़ला ग्रुप की 26% और आइडिया शेयरधारकों की 28.9% हिस्सेदारी है।
बता दें कि यदि राइट्स इश्यू अंडर-सब्सक्राइब किया रहा उस स्थिति में प्रमोटर शेयरधारक इश्यू के बचे हुए हिस्से को पूरा या कुछ अंश सब्सक्राइब कर सकते हैं।
इस बीच बीएसई में वोडाफोन आइडिया का शेयर 33.75 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़ोतरी के साथ 34.25 रुपये पर खुला। बाजार में सुस्ती के बीच अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर 35.10 रुपये रहा है। साढ़े 10 बजे के करीब यह 0.10 रुपये या 0.30% की हल्की मजबूती के साथ 33.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!