शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोलगेट पामोलिव (Colgate Palmolive) के मुनाफे और आमदनी में वृद्धि

प्रमुख एफएमसीजी कंपनी कोलगेट पामोलिव (Colgate Palmolive) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।

पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में कमाये गये 170.65 करोड़ रुपये के मुकाबले कोलगेट पामोलिव का मुनाफा 12.6% की बढ़त के साथ 192.1 करोड़ रुपये रहा।
इसके अलावा कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,033 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.4% अधिक 1,099 करोड़ रुपये, एबिटा 11% इजाफे के साथ 314.1 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन करीब 120 आधार अंकों की बढ़ोतरी के साथ 28.6% रहा।
कोलगेट पामोलिव के नतीजों को मात्रा वृद्धि से काफी लाभ मिला है। कंपनी की टूथपेस्ट मात्रा में 7% वृद्धि दर्ज की गयी। प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुसार कोलगेट पामोलिव के नतीजे अनुमानुसार रहे हैं।
दूसरी ओर बेहतर तिमाही नतीजों से कंपनी के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। बीएसई में कोलगेट पामोलिव का शेयर 1,306.95 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 1,319.35 रुपये पर खुला। 2 बजे तक दबाव में रहने के बाद नतीजों की घोषणा के साथ ही कंपनी के शेयर भाव में बढ़ोतरी हुई। अंत में यह 14.95 रुपये या 1.14% की वृद्धि के साथ 1,321.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!