शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की बाजार पूँजी 8 लाख करोड़ रुपये के करीब

तेल, खुदरा और दूरसंचार क्षेत्रों की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की बाजार पूँजी फिर से 8 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुँच गयी है।

बता दें कि बीएसई में रिलायंस का शेयर 1,245.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 1,250.10 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 1,263.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 12.50 बजे कंपनी का शेयर 11.00 रुपये या 0.80% की वृद्धि के साथ 1,256.40 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,96,386.90 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में रिलायंस के शेयर का उच्चतम स्तर 1,328.75 रुपये और निचला स्तर 872.10 रुपये रहा है।
गौरतलब है कि अगस्त 2018 में रिलायंस की बाजार पूँजी 8 लाख करोड़ से अधिक हो गयी थी, मगर फिर शेयर में गिरावट के कारण यह 7 लाख करोड़ से भी नीचे पहुँच गयी थी। इससे पहले 12 जुलाई को रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार पूँजी ने 100 अरब डॉलर और 13 जुलाई को 7 लाख करोड़ रुपये का आँकड़ा पार किया था।
बाजार पूँजी मामले में रिलायंस की निकटतम प्रतिद्वंदी टीसीएस (TCS) की बाजार पूँजी इस समय 7.20 लाख करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!