शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नित्यांक इन्फ्रा से संबंध पर स्पष्टीकरण से उछला जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) का शेयर

जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) के शेयर में 10.5% से अधिक की तेजी देखने को मिल रही है।

मीडिया में चल रही खबरों के बीच कंपनी ने कथित लेन-देन मामले में नित्यांक इन्फ्रा (Nityank Infra) के साथ किसी भी संबंध से इंकार किया है। पिछले सप्ताह खबर आयी थी कि जी एंटरटेनमेंट की प्रमोटर एस्सेल ग्रुप और नित्यांक इन्फ्रा के बीच जुड़ाव है। दरअसल नोटबंदी के बाद पूँजी जमा कराने के संदिग्ध मामलों में नित्यांक इन्फ्रा की जाँच की गयी है।
गौरतलब है कि नित्यांक इन्फ्रा के साथ कथित संबंध की खबर लगाने वाले मीडिया हाउस के खिलाफ एस्सेल समूह ने कानूनी मुकदमा दर्ज कराया है। जी एंटरटेनमेंट के मुताबिक इस मीडिया प्लेटफॉर्म ने एसएफआईओ की जाँच और जी एंटरटेनमेंट के प्रमोटर के बीच संबंध स्थापित करने की दुर्भावनापूर्ण कोशिश की है।
बीएसई में जी एंटरटेनमेंट का शेयर 319.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 351.25 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 365.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा है। साढ़े 10 बजे के करीब यह 34.25 रुपये या 10.72% की तेजी के साथ 353.60 रुपये पर चल रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 619.00 रुपये तक चढ़ा और 288.95 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख