शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्पष्टीकरण के बावजूद 52 हफ्तों के निचले स्तर पर डिश टीवी (Dish TV) का शेयर

डीटीएच (DTH) सेवा प्रदाता डिश टीवी (Dish TV) के शेयर में आज 6% से अधिक की कमजोरी दिख रही है।

गिरावट के कारण कंपनी का शेयर अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिरा है। दरअसल बीएसई ने डिश टीवी से एक खबर पर स्पष्टीकरण माँगा था। उस खबर के मुताबिक एस्सेल ग्रुप और एक कंपनी के बीच एक संबंध उभरा है, जिसकी संदिग्ध नोटबंदी जमाओं के लिए जाँच की जा रही है। खबरों के मुताबिक वह कंपनी नित्यांक इन्फ्रा (Nityank Infra) है।
बीएसई को दिये स्पष्टीकरण में डिश टीवी ने कहा है कि इसका नित्यांक इन्फ्रा के साथ कोई लेन-देन नहीं हुई है। डिश टीवी के अनुसार नित्यांक इन्फ्रा के संबंध में गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय द्वारा माँगी गयी जानकारी भी कंपनी ने मुहैया की थी। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि नित्यांक एक स्वतंत्र कंपनी है, जिसका डिश टीवी के प्रमोटर एस्सेल ग्रुप से कोई संबंध नहीं है।
मगर स्पष्टीकरण का डिश टीवी के शेयर पर फिलहाल कोई असर नहीं दिख रहा है। बीएसई में डिश टीवी का शेयर 22.60 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में गिरावट के साथ 21.95 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 19.25 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। 12 बजे के करीब यह 1.45 रुपये या 6.42% की गिरावट के साथ 21.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!