शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : बैंक ऑफ इंडिया, टाटा पावर, ऐक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एचडीएफसी

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें बैंक ऑफ इंडिया, टाटा पावर, ऐक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एचडीएफसी शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - ऐक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, बैंक ऑफ बड़ौदा, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, एरिस लाइफसाइंसेस, हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल, इंडियाबुल्स इंटीग्रेटेड सर्विसेज, ऑर्किड फार्मा, महानगर गैस, भारत फाइनेंशियल, लॉयड्स स्टील्स, टीमलीज सर्विसेज, हेस्टर बायोसाइंसेज, टाटा स्टील बीएसएल, क्रॉम्पटन ग्रीव्स, वेलस्पन एंटरप्राइजेज, डीसीएम श्रीराम, द रेम्को सीमेंट्स, टाटा कॉफी, केईसी इंटरनेशनल, बजाज फिनसर्व, इलेक्ट्रोस्टील कास्टिंग्स, केईआई, गोदरेज कंज्यूमर, स्ट्राइड्स फार्मा और ग्रेन्यूल्स इंडिया
बैंक ऑफ इंडिया - कंपनी को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 4,738 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
टाटा पावर - तिमाही मुनाफा 78% घट कर 126.7 करोड़ रुपये रह गया।
सीएट - तिमाही मुनाफा 82.64 करोड़ रुपये से घट कर 52.77 करोड़ रुपये रह गया।
पर्सिस्टेंट सिस्टम्स - कंपनी ने 225 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक को मंजूरी दी।
आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन - अपर्याप्त फंड के कारण डिबेंचरों पर 28 जनवरी को देय राशि का भुगतान डिबेंचरधारकों नहीं किया गया।
शॉपर्स स्टॉप - कंपनी का तिमाही मुनाफा 16.34 करोड़ रुपये से बढ़ कर 44.32 करोड़ रुपये रहा।
हबटाउन - कंपनी ने सहायक इकाई हीट बिल्डर्स में पूरी हिस्सेदारी बेचने को हरी झंडी दिखायी। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!