शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems) करेगी शेयर बायबैक (Buyback)

आईटी सेवा प्रदाता पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems) के शेयर में 2% से ज्यादा मजबूती देखने को मिल रही है।

दरअसल कंपनी के बोर्ड ने 225 करोड़ रुपये के शेयरों की वापस खरीद को मंजूरी दे दी है। बायबैक ऑफर में कंपनी 750 रुपये प्रति की दर से शेयर खरीदेगी। हालाँकि इसके बायबैक ऑफर से प्रमोटर और प्रमोटर समूहों को अलग रखा गया है, जिनकी कंपनी में करीब 30.5% हिस्सेदारी है।
बायबैक ऑफर में पर्सिस्टेंट सिस्टम्स करीब 30,00,000 शेयर वापस खरीदेगी, जो इसके कुल इक्विटी शेयरों के 3.75% हैं।
जानकारों का मानना है कि आईटी कंपनियाँ लाभांश और बायबैक के माध्यम से शेयरधारकों को शेयरों पर अधिशेष नकदी लौटा रही हैं। इसी महीने के शुरू में इन्फोसिस ने 8,260 करोड़ रुपये के बायबैक ऑफर का ऐलान किया था।
उधर बीएसई में पर्सिस्टेंट सिस्टम्स का शेयर 564.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 583.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 594.95 रुपये तक चढ़ा है। 2 बजे के करीब यह 12.35 रुपये या 2.19% की मजबूती के साथ 577.00 रुपये पर चल रहा है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 915.00 रुपये और निचला स्तर 532.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!