शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

31,000 करोड़ रुपये के घोटाले की खबर से डीएचएफएल (DHFL) में कमजोरी

हाउसिंग फाइनेंस कंपनी डीएचएफएल (DHFL) के शेयर भाव में करीब 4% की गिरावट देखने को मिल रही है।

कल भी एक खबर के कारण कंपनी के शेयर में 8.1% की कमजोरी आयी थी। दरअसल खोजी पत्रकारिता के लिए मशहूर वेबसाइट कोबरापोस्ट (Cobrapost) ने कंपनी के प्रमोटरों पर 31,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है, जिसकी वजह से कंपनी के शेयर में लगातार दूसरे दिन कमजोरी दिख रही है। हालाँकि डीएचएफएल ने इन आरोपों को बुरे इरादे से कंपनी की छवि को खराब करने वाला बताया है।
कोबरापोस्ट के दावे के अनुसार डीएचएफएल के प्रमोटरों और सहायक कंपनियों ने शेल कंपनियों के जरिये लोगों को धोखा देकर 31,000 करोड़ रुपये जुटाये हैं। कोबरापोस्ट की खबर में धोखाधड़ी के लिए जिन लोगों के नाम लिये गये हैं, उनमें कपिल बर्धवान, अरुणा वर्धवान और धीरज वर्धवान शामिल हैं। कोबराबोस्ट के मुताबिक इस घोटाले से सरकारी बैंकों को नुकसान होगा, जिनमें एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं। एसबीआई ने डीएचएफएल को 11,000 करोड़ रुपये और बैंक ऑफ बड़ौदा ने 4,000 करोड़ रुपये का कर्ज दिया है। जानकारों का मानना है कि मामले में जाँच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।
इस बीच बीएसई में डीएचएफएल का शेयर 170.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 167.10 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे यह 6.65 रुपये या 3.91% की कमजोरी के साथ 163.40 रुपये पर चल रहा है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 690.00 रुपये और निचला स्तर 153.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!