शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीसीएम श्रीराम (DCM Shriram) के शेयर में 8% से अधिक की जोरदार उछाल

आज डीसीएम श्रीराम (DCM Shriram) के शेयर में 8% से अधिक की मजबूती आयी है।

कंपनी ने 1,070 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है। डीसीएम श्रीराम यह निवेश अपने भरूच संयंत्र में क्लोर क्षार क्षमता का 700 टन प्रति दिन और कैप्टिव पावर क्षमता का 120 मेगावाट तक विस्तार करने के लिए करेगी। कंपनी की यह परियोजना 2021 तक शुरू होगी। इस खबर का आज कंपनी के शेयर पर शानदार असर पड़ा है।
बीएसई में डीसीएम श्रीराम का शेयर 304.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले वृद्धि के साथ 311.50 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका सबसे निचला स्तर है। 2 बजे के करीब 339 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद पौने 3 बजे के आस-पास डीसीएम श्रीराम के शेयरों में 24.95 रुपये या 8.18% की मजबूती के साथ 329.80 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 613.70 रुपये और निचला स्तर 222.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!