शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जायडस वेलनेस (Zydus Wellness) ने हाइंज इंडिया (Heinz India) का अधिग्रहण किया पूरा

उपभोक्ता स्वास्थ्य कंपनी जायडस वेलनेस (Zydus Wellness) ने अपनी सहायक कंपनी जायडस वेलनेस सिक्किम (Zydus Wellness Sikkim) के साथ मिल कर हाइंज इंडिया (Heinz India) की 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

दोनों पक्षों के बीच हुए 4,595 करोड़ रुपये के सौदे का ऐलान पिछले साल अक्टूबर में किया गया था।
गौरतलब है कि हाइंज इंडिया के पोर्टफोलिओ में कॉम्प्लैन, ग्लूकॉन डी, नाइसिल और संप्रीति घी जैसे मशहूर उत्पाद शामिल हैं। सौदे में कंपनी के दो बड़े उत्पादन संयंत्र भी शामिल हैं।
अमेरिका में स्थित क्राफ्ट हाइंज (Kraft Heinz) की सहायक कंपनी हाइंज इंडिया के भारत के 29 राज्यों में 800 से अधिक वितरण केंद्र और 20,000 से ज्यादा थोक व्यापारी हैं।
इस बीच बीएसई में जायडस वेलनेस का शेयर 1,284.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 1,298.70 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका शिखर भी है। करीब 11.20 बजे कंपनी के शेयरों में 9.95 रुपये या 0.77% की बढ़ोतरी के साथ 1,294.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का ऊपरी स्तर 1,830.00 रुपये और निचला स्तर 942.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!