शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यस बैंक (Yes Bank) : अजय कुमार अंतरिम प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त

निजी क्षेत्र के चौथे सबसे बड़े बैंक यस बैंक (Yes Bank) ने अजय कुमार (Ajay Kumar) को अंतरिम प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।

राणा कपूर का बैंक में बतौर एमडी और सीईओ कार्यकाल पूरा हो गया है। बता दें कि आरबीआई (RBI) ने पिछले साल सितंबर में कपूर से 31 जनवरी 2019 तक यह पद छोड़ने का निर्देश दिया था। आरबीआई ने बतौर सीईओ राणा कपूर के एक और कार्यकाल को मंजूरी देने से इंकार कर दिया था।
अजय कुमार रवनीत सिंह गिल (Revneet Singh) के पद संभालने से पहले 01 मार्च तक एमडी-सीईओ पद संभालेंगे। बैंक ने गिल को अपना अगला एमडी-सीईओ नियुक्त किया है। बता दें कि कुमार जनवरी 2016 से बैंक के गैर-कार्यकारी और गैर-स्वतंत्र निदेशक हैं।
उधर बीएसई में आज यस बैंक के शेयर में उठापटक हो रही है। 194.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बैंक का शेयर वृद्धि के साथ 197.00 रुपये पर खुला। मगर शुरू से ही इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 11 बजे के करीब यह 0.15 रुपये या 0.08% की हल्की मजबूती के साथ 194.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथ, 01 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!