शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की जनवरी बिक्री में बढ़ोतरी, शेयर उछला

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयर भाव में 6% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

मारुति ने आज अपनी जनवरी बिक्री के आँकड़े घोषित किये हैं। साल दर साल आधार पर मारुति सुजुकी की जनवरी बिक्री में 0.2% की मामूली बढ़त हुई है। जनवरी 2018 में 1,51,351 वाहनों के मुकाबले जनवरी 2019 में मारुति ने 1,51,721 वाहन बेचे। बता दें कि कम निर्यात से मारुति की कुल बिक्री प्रभावित हुई है।
मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री 1.1% बढ़ कर 1.42 लाख इकाई रही, मगर निर्यात 11% की तीखी गिरावट के साथ 95,71 इकाई रह गया। इस बीच मारुति की यात्री कार बिक्री 4.1% घट कर 1,01,865 इकाई रह गयी। वहीं इसके कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट (स्विफ्ट, इग्निस, डिजायर, बलेनो आदि) की बिक्री 3.5% घटी, जबकि मिनी सेगमेंट (ऑल्टो और वैगनआर) की बिक्री में 0.3% की मामूली वृद्धि हुई। हालाँकि कंपनी की सुपर कैरी मॉ़डल की बिक्री 92.1% की वृद्धि के साथ 2,710 इकाई रही।
6,628.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कंपनी का शेयर 6,655.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान करीब सवा 1 बजे 7,196.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 361.95 रुपये या 5.46% की मजबूती के साथ 6,990.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथ, 01 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!