शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वाहन बिक्री बढ़ने से अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के शेयर में 2.5% से ज्यादा मजबूती

जनवरी 2018 की तुलना में 2019 की समान अवधि में प्रमुख कारोबारी वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की वाहन बिक्री में 9% की बढ़त दर्ज की गयी।

जनवरी 2018 में बेचे गये कुल 18,100 वाहनों के मुकाबले जनवरी 2019 में कंपनी ने 19,741 वाहन बेचे। इनमें कंपनी के हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 4,458 इकाई से 13% बढ़ कर 5,047 इकाई और मध्य एवं अधिक वजनदार वाणिज्यिक वाहनों की बिकवाली 13,642 इकाई से 8% की बढ़त के साथ 14,694 इकाई हो गयी। वहीं घरेलू स्तर पर कुल बिक्री देखें तो कंपनी ने 16,484 वाहनों के मुकाबले 12% अधिक 18,533 वाहन बेचे हैं।
बेहतर बिक्री के नतीजों से अशोक लेलैंड के शेयर को काफी सहारा मिला है। 81.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कंपनी का शेयर 81.95 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान करीब साढ़ 12 बजे 87.15 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 2.30 रुपये या 2.83% की मजबूती के साथ 83.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर अशोक लेलैंड की बाजार पूँजी 24,526.33 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 167.50 रुपये और निचला स्तर 79.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथ, 01 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!