शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अतुल ऑटो (Atul Auto) के शेयर में 2% से ज्यादा की गिरावट

वाहन निर्माता कंपनी अतुल ऑटो (Atul Auto) के शेयर में 2% से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिल रही है।

कंपनी ने आज अपने जनवरी बिक्री के आँकड़े घोषित किये हैं। साल दर साल आधार पर अतुल ऑटो की जनवरी बिक्री में 10.90% की गिरावट आयी है। जनवरी 2018 में 4,000 वाहनों के मुकाबले अतुल ऑटो ने 2019 की समान अवधि में 3,564 वाहन बेचे। वहीं अप्रैल-जनवरी अवधि में कंपनी की वाहन बिक्री 35,120 इकाई से 17.69% की वृद्धि के साथ 41,331 इकाई रही।
बिक्री में गिरावट का अतुल ऑटो के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ा। 306.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कंपनी का शेयर मामूली गिरावट के साथ 305.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 313.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि 297.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला।
सत्र समाप्त होने से कुछ ही मिनट पहले यह 6.65 रुपये या 2.17% की कमजोरी के साथ 300.25 रुपये पर है। इस भाव पर अतुल ऑटो की बाजार पूँजी 658.73 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 466.00 रुपये और निचला स्तर 266.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथ, 01 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!