शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीएंट (Cyient) ने लिया शेयर वापस खरीदने का निर्णय

एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र की प्रमुख तकनीक कंपनी सीएंट (Cyient) ने अपने शेयरों की वापस खरीदारी (Buyback) करने का निर्णय लिया है।

शुक्रवार को सीएंट के निदेशक मंडल ने 5 रुपये प्रति वाले शेयरों को अधिकतम 700 रुपये प्रति की दर से खरीदने की मंजूरी दे दी। शेयरों की वापस खरीदारी पर सीएंट अधिकतम 200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। गौरतलब है कि सीएंट शेयर बायबैक ऑफर में 28.57 लाख शेयर खीरदने जा रही है, जो इसके कुल चुकता शेयरों के 2.54% हैं।
हाल ही में सीएंट ने तिमाही नतीजे घोषित किये थे, जिनमें तिमाही दर तिमाही आधार पर मुनाफे में 27.4% की गिरावट दर्ज की गयी। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 127.1 करोड़ रुपये के मुकाबले सीएंट का मुनाफा घट कर 92.3 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान सीएंट की शुद्ध आमदनी 1,186.9 करोड़ रुपये से 0.1% की मामूली वृद्धि के साथ 1,187.7 करोड़ रुपये रही।
उधर बीएसई में सीएंट का शेयर शुक्रवार को 1.35 रुपये या 0.22% की वृद्धि के साथ 608.55 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 887.00 रुपये और निचला स्तर 571.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!