शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) पर इस कारण लगा जुर्माना

पिज्जा श्रृंख्ला डोमिनोज (Dominos) की संचालक जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) पर 41.42 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है।

कंपनी पर यह जुर्माना राष्ट्रीय मुनाफाखोरी-रोधी प्राधिकरण (एनएए) ने जीएसटी (GST) का लाभ उपभोक्ताओं को न पहुँचाने के कारण लगाया है। इस खबर से कंपनी के शेयर में कमजोरी आयी है।
खबर है कि डोमिनोज ने 'स्टफ्ड गार्लिक ब्रेड' और 'मीडियम वेज पिज्जा' की कीमत कम नहीं की, जबकि जीएसटी की दर 18% से घटा कर 5% की जा चुकी है। इसकी शिकायत एक उपभोक्ता ने ई-मेल के की, जिसके बाद एनएए ने जुबिलेंट फूडवर्क्स पर जुर्माना लगा दिया। जीएसटी परिषद ने इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के बिना रेस्तराँ पर जीएसटी दर 18% से घटा कर 5% कर दी थी।
बीएसई में जुबिलेंट फूडवर्क्स का शेयर 1,393.15 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 1,360.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के काराबोर में 1,320.80 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। करीब 12 बजे कंपनी के शेयरों में 60.55 रुपये या 4.35% की कमजोरी के साथ 1,332.60 रुपये पर कारोबार हो रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 1,575.00 रुपये और निचला स्तर 902.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!