शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आंध्र बैंक (Andhra Bank) के शेयर भाव में 1% से ज्यादा बढ़ोतरी

आंध्र बैंक (Andhra Bank) के शेयर भाव में 1% से ज्यादा की मजबूती देखने को मिल रही है।

आंध्र बैंक ने घोषणा की है कि सोमवार 11 जनवरी को बैंक के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है। उस बैठक में बैंक का निदेशक समूह चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजों पर विचार और घोषणा करेगा।
बता दें कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही आंध्र बैंक को 434.10 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। इससे पहले वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही में बैंक को 385.11 करोड़ रुपये और चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 539.83 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं वित्त वर्ष 2017-18 में बैंक 3,412.53 करोड़ रुपये के घाटे में रहा था।
बीएसई में आंध्र बैंक का शेयर 24.90 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 25.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के काराबोर में 25.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब साढ़े 12 बजे बैंक के शेयरों में 0.30 रुपये या 1.20% की बढ़त के साथ 25.20 रुपये पर कारोबार हो रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 50.30 रुपये और निचला स्तर 24.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!