शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो ओएनजीसी (ONGC) ने इसलिए किया रिकॉर्ड तिथि का निर्धारण

सरकारी बहुराष्ट्रीय तेल-गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) ने 01 मार्च को बतौर रिकॉर्ड तिथि घोषित किया है।

दरअसल 14 फरवरी को ओएनजीसी के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है, जिसमें तिमाही के नतीजों पर विचार के लाभांश (यदि हो) की घोषणा की जायेगी। इसके बाद लाभांश के लिए योग्य शेयरधारकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए ओएनजीसी ने 01 मार्च का दिन रखा है।
इससे पहले पिछले महीने खबर आयी थी कि ओएनजीसी ने 6,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनायी है। ओएनजीसी इस निवेश के जरिये असम में अगले सात वर्षों में 200 से अधिक कुओं की ड्रिलिंग करेगी। कंपनी की योजना राज्य से उत्पादन बढ़ाने की है। राज्य में 300 से अधिक लोगों की भर्ती के अलावा ओएनजीसी ऊपरी असम के शिवसागर और चराइदेव जिलों में निवेश करेगी।
बीएसई में ओएनजीसी का शेयर 146.35 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 146.90 रुपये पर खुला। सुबह 148.20 रुपये का ऊपरी स्तर छू कर 12 बजे के बाद से ओएनजीसी में कमजोरी आयी है। करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयरों में 2.55 रुपये या 1.74% की गिरावट के साथ 143.80 रुपये पर कारोबार हो रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 194.50 रुपये और निचला स्तर 134.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख