शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के मुनाफे में 40.7% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2018-19 की तीसरी तिमाही में अदाणी ग्रुप (Adani Group) की रसद इकाई अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के मुनाफे में 40.72% की बढ़ोतरी हुई है।

पिछले कारोबारी वर्ष की समान तिमाही में 1,001.00 करोड़ रुपये के मुकाबले अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा बढ़ कर 1,408.60 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 2,688.85 करोड़ रुपये से 5.02% बढ़ कर 2,823.91 करोड़ रुपये हो गयी।
इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स का एबिटा 1,843 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1% घट कर 65% रह गया।
देश की सबसे बड़ी बहु-बंदरगाह संचालक की कार्गो मात्रा 12% अधिक 52 एमएमटी (मीट्रिक टन टन) रही। तिमाही के दौरान कंपनी ने सभी बंदरगाहों और क्षेत्रों में वृद्धि की है। वहीं अदाणी पोर्ट्स की कोयला रसद में 11%, कंटेनर रसद में 9% और कोयले के अलावा थोक माल में 9% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
हालाँकि मजबूत नतीजों के बावजूद अदाणी पोर्ट्स का शेयर दबाव में है। बीएसई में अदाणी पोर्ट्स का शेयर पिछले बंद भाव की तुलना में एक दम सपाट 331.15 रुपये पर खुला। शेयर में हल्की बढ़ोतरी थी, मगर सवा 10 बजे के बाद से इसमें कमजोरी शुरू हो गयी। 11 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 2.55 रुपये या 0.77% की गिरावट के साथ 328.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!