शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुनाफे में गिरावट की घोषणा के बाद कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) के शेयर में उठापटक

प्रमुख दवा कंपनी कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) के शेयर में आज काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

गुरुवार को कंपनी ने वित्तीय नतीजे घोषित किये थे, जिसका असर आज इसके शेयर पर पड़ता दिख रहा है।
गौरतलब है कि साल दर साल आधार पर 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कैडिला हेल्थकेयर का मुनाफा 6% घटा है। पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 543.3 करोड़ रुपये के मुकाबले कैडिला का मुनाफा 510.7 करोड़ रुपये रह गया। मगर इसकी कुल आमदनी 3,260 करोड़ रुपये से 9.8% बढ़ कर 3,578 करोड़ रुपये रही। कैडिला हेल्थकेयर का एबिटा 840 करोड़ रुपये पर सपाट रहा, जबकि एबिटा मार्जिन 234 आधार अंक घट कर 23.5% रह गया।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने बजाज इलेक्ट्रिकल्स के नतीजों को हर मामले में अनुमान से बेहतर बताया है। ब्रोकिंग फर्म के अनुसार अमेरिकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी का कंपनी के नतीजों पर काफी अच्छा असर पड़ा है। कैडिला हेल्थकेयर की अमेरिकी आमदनी में साल दर साल आधार पर 22.1% और तिमाही दर तिमाही आधार पर 46.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।
बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 321.85 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 328.40 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर रहा है। करीब 11 बजे कंपनी के शेयरों में 1.75 रुपये या 0.54% की बढ़ोतरी के साथ 323.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!