शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एयरटेल केन्या (Airtel Kenya) ने विलय के लिए मिलाया टेल्कोम केन्या (Telkom Kenya) से हाथ

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की केन्याई इकाई एयरटेल नेटवर्क्स केन्या (Airtel Networks Kenya) ने टेल्कोम केन्या (Telkom Kenya) के साथ समझौता किया है।

समझौते के तहत दोनों कंपनियाँ केन्या में अपने एंटरप्राइज और कैरियर सेवा कारोबार का विलय करके 'एयरटेल - टेल्कॉम' नाम से नयी कंपनी की स्थापना और संचालन करेंगी। हालाँकि समझौते के समापन के लिए अभी संबंधित प्राधिकरणों से मंजूरी ली जानी बाकी है।
समझौते के अनुसार दोनों साझेदार केन्या में अपने कारोबार को जोड़ेंगे और बड़े पैमाने, परिचालन दक्षता और रणनीतिक ब्रांड बनाने के लक्ष्य के साथ एक नयी इकाई स्थापित करेंगे। नयी कंपनी भविष्य की प्रौद्योगिकियों की शुरुआत में तेजी लाने के लिए नेटवर्कों में निवेश करेगी। संयुक्त इकाई उपभोक्ताओं और व्यापार ग्राहकों के लिए अधिक विकल्प और सुविधा प्रदान करने वाली एकीकृत कंपनी होगी।
दूसरी ओर बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 310.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 310.90 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 314.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसका निचला स्तर आज 306.20 रुपये पर रहा। अंत में एयरटेल का शेयर 2.65 रुपये या 0.85% की बढ़ोतरी के साथ 313.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!