शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने नहीं किया एक भी टाटा नैनो (Tata Nano) का उत्पादन

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने जनवरी में टाटा नैनो (Tata Nano) की एक भी इकाई का उत्पादन नहीं किया।

कंपनी ने जनवरी में नैनो की एक भी इकाई नहीं बेची। वहीं जनवरी 2018 में कंपनी ने नैनो की 83 इकाइयों का उत्पादन किया था, जबकि 62 इकाइयाँ बेची भी थीं। टाटा मोटर्स ने जनवरी 2019 में एक भी नैनो का निर्यात भी नहीं किया।
हाल ही में टाटा मोटर्स ने नैनो के उत्पादन और बिक्री को अप्रैल 2020 से बंद करने का संकेत दिया था। दरअसल बीएस-6 मानकों और बाकी सुरक्षा नियमों का पालन न करने के कारण कंपनी की रतन टाटा (Ratan Tata) की "सपनों की कार" में और निवेश करने की योजना नहीं है।
गौरतलब है कि नैनो, टाटा मोटर्स की काफी महत्वाकांक्षी योजना थी, जिसके जरिये कंपनी ने मध्यम वर्गीय परिवारों तक अपनी पहुँच बनाने की योजना बनायी थी। मगर नैनो बाजार में वो जगह नहीं बनायी, जिसकी कंपनी को उम्मीद थी।
दूसरी ओर टाटा मोटर्स का शेयर बीएसई में शुक्रवार को 31.60 रुपये या 17.28% की कमजोरी के साथ 151.30 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 43,685.59 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 382.40 रुपये और निचला स्तर 141.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!