शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की पश्चिम में बंगाल में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना

खबरों के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) पश्चिम में बंगाल में 10,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी।

यह कंपनी द्वारा राज्य में अब तक किये गये 28,000 करोड़ रुपये के निवेश से अलग होगा।
खबर है कि इसमें अधिकतर निवेश रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) की तरफ से किया जायेगा। गौरतलब है कि कंपनी की योजना 2019 के अंत तक राज्य की 100% आबादी को कवर करने की है।
दूसरी ओर बीएसई में शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 12.85 रुपये या 1.00% की कमजोरी के साथ 1,277.35 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,09,669.50 करोड़ रुपये है, जो किसी भी अन्य सूचीबद्ध कंपनी की बाजार पूँजी से अधिक है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 1,328.75 रुपये और निचला स्तर 881.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!