शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयर में 1% से ज्यादा बढ़ोतरी

बहुराष्ट्रीय इस्पात निर्माता कंपनी टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयर में 1% से ज्यादा मजबूती देखने को मिल रही है।

दरअसल कंपनी ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजे घोषित किये थे, जिनमें टाटा स्टील का मुनाफा 54% से अधिक बढ़ा। बेहतर तिमाही नतीजों का असर आज कंपनी के शेयर पर देखने को मिल रहा है।
गौरतलब है कि वर्ष दर वर्ष आधार पर टाटा स्टील के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही मुनाफे में 54.31% की बढ़ोतरी हुई है। 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 1,135 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018 की समान अवधि में कंपनी ने 1,753 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। टाटा स्टील की शुद्ध आमदनी 33,447 करोड़ रुपये से 23% की वृद्धि के साथ 41,220 करोड़ रुपये हो गयी, जिसमें घरेलू बिक्री 41% की बढ़ोतरी के साथ 22,063 करोड़ रुपये की रही। इसके अलावा टाटा स्टील का एबिटा 5,671 करोड़ रुपये के मुकाबले 27% की बढ़त के साथ 7,225 करोड़ रुपये रहा।
बीएसई में टाटा स्टील का शेयर 469.55 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में हल्की मजबूती के साथ 472.65 रुपये पर खुल कर 480.45 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। सवा 10 बजे के करीब यह 5.30 रुपये या 1.13% तेजी के साथ 474.85 रुपये पर है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 720.60 रुपये तक ऊपर गया, जबकि नीचे की तरफ 442.10 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!