शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

10% तक उछला सीऐंडसी कंस्ट्रक्शंस (C&C Constructions) का शेयर

निर्माण कंपनी सीऐंडसी कंस्ट्रक्शंस (C&C Constructions) का शेयर आज कारोबार के दौरान करीब 10% तक उछला।

कंपनी के शेयर में मजबूती इसे भारतीय और ओमान सरकार से ठेके मिलने की खबर से आयी। करीब पौने 1 बजे कंपनी का शेयर 1.10 रुपये या 5.43% की वृद्धि के साथ 21.35 रुपये पर चल रहा है।
हालाँकि आज ही सीऐंडसी कंस्ट्रक्शंस का शेयर शुरुआती कारोबार में 19.50 रुपये के अपने 52 हफ्तों के सबसे निचले स्तर तक भी फिसला। मगर 10 बजे के बाद शेयर में मजबूती देखने को मिली। आज यह 20.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह कमजोरी के साथ 19.50 रुपये पर ही खुला था।
बता दें कि सीऐंडसी कंस्ट्रक्शंस को ओमान सरकार के रक्षा मंत्रालय से एक सड़क निर्माण के लिए 15,387,765.51 डॉलर का ठेका मिला है, जिसे मार्च 2020 तक तैयार किया जाना है। वहीं कंपनी के संयुक्त उद्यम सीऐंडसी ईसीएम (C&C ESM) को समर्पित फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Dedicated Freight Corridor Corporation of India) से डबल लाइन रेल फ्लाईओवर बनाने के लिए 124.2 करोड़ रुपये की परियोजना मिली है, जिसे 18 महीने में पूरा किया जाना है। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख