शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर वित्तीय परिणामों से बाटा इंडिया (Bata India) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

बाटा इंडिया (Bata India) का शेयर आज कारोबार के दौरान 1,250.40 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा।

शानदार वित्तीय नतीजों का कंपनी के शेयर पर अच्छा असर दिखा है। कंपनी ने 2018 की अक्टूबर-दिसंबर में अब तक का सर्वाधिक तिमाही मुनाफा और आमदनी दर्ज की। साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बाटा इंडिया (Bata India) के मुनाफे में 51.4% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। बाटा इंडिया ने 68.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 103.2 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।
इसके अलावा बाटा की शुद्ध आमदनी 674 करोड़ रुपये से 15.5% बढ़ कर 778.7 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर कंपनी का एबिटा 46.8% अधिक 163.63 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 447 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 21% रहा।
बाटा इंडिया के अनुसार बेहतर त्योहारी बिक्री, अच्छी तरह से प्राप्त उपभोक्ता अभियान और 50 नये रेड-कॉन्सेप्ट स्टोर्स की शुरुआत से कंपनी की आमदनी को सहारा मिला।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुसार हर मामले में बाटा इंडिया के अनुमानों से बेहतर रहे। ब्रोकिंग फर्म ने बाटा इंडिया के लिए 74.5 करोड़ रुपये के मुनाफे और 722.9 करोड़ रुपये की आमदनी का अनुमान लगाया था।
उधर बीएसई में बाटा इंडिया का शेयर 1,189.00 पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह मजबूती के साथ 1,215.80 रुपये रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 1,250.40 रुपये तक चढ़ा। करीब पौने 2 बजे कंपनी का शेयर 57.30 रुपये या 4.82% की वृद्धि के साथ 1,246.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!