शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएचएफएल (DHFL) के सीईओ हर्षिल मेहता (Harshil Mehta) ने दिया इस्तीफा

हाउसिंग फाइनेंस कंपनी डीएचएफएल (DHFL) के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) हर्षिल मेहता (Harshil Mehta) ने तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है।

हालाँकि वे कंपनी के साथ जुड़े रहेंगे और 14 फरवरी 2019 से कार्यकारी अध्यक्ष - रिटेल कारोबार का पद संभालेंगे। मेहता ने इस्तीफे के पीछे कंपनी के भीतर ही अन्य कार्यों के लिए पूर्णकालिक जिम्मेदारी का हवाला दिया है। मेहता को जनवरी 2015 में डीएचएफएल का सीईओ नियुक्त किया गया था।
इसके अलावा डीएचएफएल के निदेशक मंडल ने एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में सुंजॉय जोशी और गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में श्रीनाथ श्रीधरन की नियुक्ति की सिफारिश की है, जिसके लिए नियामक प्राधिकरण से मंजूरी ली जायेगी।
बता दें कि हाल ही में डीएचएफएल पर 31,000 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप लगा है। खोजी पत्रकारिता के लिए मशहूर वेबसाइट कोबरापोस्ट (Cobrapost) ने कंपनी के प्रमोटरों पर शेल कंपनियों के जरिये 31,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। डीएचएफएल ने इन आरोपों को बुरे इरादे से कंपनी की छवि को खराब करने वाला बताया था।
दूसरी तरफ आज डीएचएफएल के शेयर में शुरुआती कारोबार में काफी कमजोरी दिखी। बीएसई में डीएचएफएल का शेयर 110.55 रुपये के पिछले स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 105.00 रुपये पर खुल कर 104.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। मगर सवा 11 बजे शेयर में मजबूती आनी शुरू हुई, जिससे यह 119.80 रुपये तक ऊपर गया। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयरों में 5.90 रुपये या 5.34% की तेजी के साथ 116.45 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!