शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

7% से ज्यादा उछला इन्फीबीम एवेन्यूज (Infibeam Avenues) का शेयर

दोपहर करीब डेढ़ बजे सेंसेक्स में 273 अंकों की गिरावट के बावजूद ई-कॉमर्स कंपनी इन्फीबीम एवेन्यूज (Infibeam Avenues) के शेयर में 8% से ज्यादा की मजबूती दिख रही है।

दरअसल कल कंपनी ने अपने तिमाही नतीजे घोषित किये थे, जिसका असर आज इसके शेयर पर शेयर पर पड़ रहा है।
बता दें कि साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में इन्फीबीम एवेन्यूज के मुनाफे में 470.24% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का मुनाफा 4.67 करोड़ रुपये से बढ़ कर 26.63 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी भी 16.27 करोड़ रुपये के मुकाबले 823.72% की वृद्धि के साथ 150.29 करोड़ रुपये रही।
साल दर साल आधार पर ही कंपनी का तिमाही एबिटा 11.33 करोड़ रुपये के मुकाबले 303.35% अधिक 45.70 करोड़ रुपये और प्रति शेयर आय 0.09 रुपये की तुलना में चौगुने से अधिक 0.40 रुपये रही।
उधर बीएसई में इन्फीबीम एवेन्यूज का शेयर 35.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज वृद्धि के साथ 38.95 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 41.40 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब डेढ़ बजे कंपनी के शेयरों में 2.55 रुपये या 7.19% की बढ़ोतरी के साथ 38.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 242.80 रुपये और सबसे निचला स्तर 27.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!