शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

5.5% से अधिक टूटा डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) का शेयर

प्रमुख दवा कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) के शेयर में आज 5.5% से अधिक की कमजोरी आयी है।

खबरों के अनुसार अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) द्वारा जारी किये गये फॉर्म 483 में कुल 11 टिप्पणियों में से चार रिपीट ऑब्जर्वेशन शामिल हैं।
बता दें कि हाल ही में यूएसएफडीए ने इसके हैदराबाद में स्थित फॉर्मुलेशंस संयंत्र के लिए 11 टिप्पणियाँ जारी की थीं। यूएसएफडीए ने डॉ रेड्डीज के इस संयंत्र के निरीक्षण के बाद टिप्पणियाँ जारी की हैं।
बता दें कि यूएसएफडीए से टिप्पणी प्राप्त करने वाली कंपनी को 15 दिनों में सुधारात्मक और निवारक कार्य योजना के साथ लिखित में जवाब देना होता है।
उधर बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर 2,669.30 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज कमजोरी के साथ 2,650.10 रुपये पर खुला। सवा 10 बजे के करीब तीखी करीब 23% की गिरावट के साथ 2,065.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसला।
करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 153.90 रुपये या 5.77% की गिरावट के साथ 2,515.40 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 2,875.00 रुपये और सबसे निचला स्तर 1,888.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!