शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बोनस शेयर जारी करने की घोषणा से चढ़ा बजाज हेल्थकेयर (Bajaj Healthcare) का शेयर

आज बजाज हेल्थकेयर (Bajaj Healthcare) के शेयर में करीब 3% की मजबूती देखने को मिल रही है।

बता दें कि कंपनी के निदेशक मंडल ने मंगलवार को हुई अपनी बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगा दी। इनमें अधिकृत शेयर पूँजी 10,00,00,000 रुपये से बढ़ा कर 14,00,00,000 रुपये करना और मौजूदा एक शेयर के बदले के एक बोनस शेयर जारी करना शामिल है। इस घोषणा का कंपनी के शेयर पर अच्छा असर दिख रहा है।
बीएसई में बजाज हेल्थकेयर का शेयर 389.00 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह वृद्धि के साथ 400.00 रुपये पर खुल कर इसी स्तर पर बना हुआ है। करीब सवा 10 बजे यह 11.00 रुपये या 2.83% की मजबूती के साथ 400.00 रुपये के भाव पर ही चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 275.98 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्चतम स्तर 510.00 रुपये और निचला स्तर 364.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!