शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुँचा आवास फाइनेंशियर्स (Aavas Financiers) का शेयर

आवासीय वित्त कंपनी आवास फाइनेंशियर्स (Aavas Financiers) का शेयर आज अपने सर्वकालिक ऊपरी स्तर पर पहुँच गया।

बीएसई में आवास फाइनेंशियर्स का शेयर 906.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह कमजोरी के साथ 890.20 रुपये पर खुला। मगर शुरू से ही इसमें मजबूती आनी शुरू हो गयी, जिससे यह पौने 11 बजे के करीब 940.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा।
पौने 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 27.00 रुपये या 2.98% की बढ़ोतरी के साथ 933.10 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,288.25 करोड़ रुपये है।
बता दें कि 08 अक्टूबर 2018 को आवास फाइनेंशियर्स के शेयर ने बीएसई (BSE) पर आईपीओ भाव के मुकाबले 7.67% की गिरावट के साथ शुरुआत की थी। कंपनी का शेयर आईपीओ में रखे गये प्राइस बैंक के ऊपरी भाव (821 रुपये) की तुलना में 758 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ था।
आवास फाइनेंशियर्स के आईपीओ (IPO) को 97% आवेदन ही मिले थे। पूर्ण सब्सक्राइब तक न होने के बावजूद कंपनी ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। पिछले तीन महीनों में शेयर भाव में 35% की बढ़ोतरी हुई है। (शेयर मंथन, 20 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!