शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इस कारण 2.5% से अधिक मजबूत हुआ यस बैंक (Yes Bank) का शेयर

आज निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक यस बैंक (Yes Bank) का शेयर 2.5% से ज्यादा मजबूती के साथ बंद हुआ।

दरअसल वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody's) ने बैंक के लिए अपना दृष्टिकोण बदल लिया है।
मूडीज ने यस बैंक की रेटिंग की पुष्टि करते हुए, बैंक के लिए दृष्टिकोण को "नकारात्मक" से बदल कर "स्थिर" कर दिया है। इसी खबर का आज बैंक के शेयर सकारात्मक असर पड़ा।
बीएसई में यस बैंक का शेयर 212.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह मजबूती के साथ 216.80 रुपये पर खुला और पूरे कारोबार में हरे निशान में ही रहा। सत्र के दौरान यह 219.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और अंत में 5.45 रुपये या 2.57% बढ़ोतरी के साथ 217.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 50,397.12 करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों में बैंक के शेयर का सर्वाधिक भाव 404.00 रुपये और निचला स्तर 147.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!